Chandigarh Dinbhar

Latest News

The latest stories from Chandigarh Dinbhar, the regional news platform Sanjeev Mahajan leads as Managing Director.

Breaking · 6 Nov 2026

वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया है। न्यायाधिकरण ने भारतीय स्टेट बैंक की याचिका स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। बैंक के अनुसार, धूत पर 12,668.06 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है।

Breaking · 6 Nov 2026

दिमाग सुन्न कर देने वाली घटना : पहले पत्नी का गला काटा, फिर काली मंदिर पहुंचा पति? गोद में था कटा सिर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर अपने दोनों बच्चों के साथ नजदीकी काली मंदिर पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Breaking · 6 Nov 2026

2030 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य वर्ष 2030 में प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। मोहाली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के सफल आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की पंजाब की क्षमता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि हॉकी और पंजाब का रिश्ता बेहद पुराना है। राज्य ने भारतीय हॉकी को 77 ओलंपियन और 48 ओलंपिक पदक विजेता दिए हैं।

Breaking · 6 Nov 2026

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष लोगों के बीच भ्रामक प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Breaking · 6 Nov 2026

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 33 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Breaking · 4 Nov 2026

दिवाली से पहले CM मान का मुलाजिमों को तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का DA 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।

Breaking · 4 Nov 2026

आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी!, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिलने का मामला सामने आया है। ऑडियो भेजने वाले शख्स ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने के साथ उसकी आवाज का मिलान पुराने रिकॉर्ड से कर रही है।

Breaking · 4 Nov 2026

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा, नायब सैनी ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने दीवारों पर भाजपा की जीत की इबारत लिख दी है। दोनों दलों ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रहे हैं। अब पंजाब की जनता उनसे कामकाज का हिसाब मांग रही है।

Breaking · 4 Nov 2026

श्रीनगर में भीषण आग से 80 झुग्गियां जलकर राख, दो लोगों की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। दोनों के शव आग बुझने के बाद मलबे से बरामद किए गए।

Breaking · 3 Nov 2026

अंबाला शहर में विकास कार्यों को मिली नई गति, 21.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 4.5 किलोमीटर लंबा बरसाती नाला : असीम गोयल

अंबाला. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला शहर में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए अनेक विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह बात पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आज अंबाला शहर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 21.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले बरसाती नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत कही।

Breaking · 3 Nov 2026

अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।

Breaking · 3 Nov 2026

तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर धमकी भरा फोन कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया। धमकी मिलने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने जांच शुरू कर दी है।

More on Chandigarh Dinbhar →